देश की खबरें | कार से टकराने से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया: ट्रक चालक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के नेलमंगला में गत शनिवार को जिस ट्रक के पलटने से भीषण दुर्घटना हुई थी उसके चालक ने सोमवार को दावा किया कि उसके वाहन के आगे एक कार जा रही थी और उससे टक्कर से बचने के लिए उसने ट्रक का स्टेयरिंग सड़क के डिवाइडर की ओर मोड़ दिया था जिससे यह ट्रक एक अन्य कार के ऊपर पलट गया।

बेंगलुरु, 23 दिसंबर बेंगलुरु के नेलमंगला में गत शनिवार को जिस ट्रक के पलटने से भीषण दुर्घटना हुई थी उसके चालक ने सोमवार को दावा किया कि उसके वाहन के आगे एक कार जा रही थी और उससे टक्कर से बचने के लिए उसने ट्रक का स्टेयरिंग सड़क के डिवाइडर की ओर मोड़ दिया था जिससे यह ट्रक एक अन्य कार के ऊपर पलट गया।

सड़क दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई थी।

हालांकि, पुलिस ने जांच में सामने आई जानकारियों को साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि इससे उनकी जांच बाधित होगी।

पुलिस के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हम सड़क सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ‘केस स्टडी’ भी कर रहे हैं। इस स्तर पर हम कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहते। इससे जांच में बाधा उत्पन्न हो सकती है।’’

झारखंड निवासी ट्रक चालक आरिफ ने पत्रकारों से कहा,‘‘ मेरे ट्रक के आगे एक कार थी और कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे मैंने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। उस वक्त मैं ट्रक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था। कार को बचाने के लिए मैंने स्टेयरिंग को सड़क पर दाएं ओर बने डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। लेकिन तभी मुझे एक और कार दिखाई दी और मैंने फिर ट्रक बाईं ओर मोड़ा। इसके कारण ट्रक पलट गया, ट्रक में स्टील का सामान भरा हुआ था।’’

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को इस बात का पता ही नहीं चला कि एक एसयूवी कार उसके वाहन के नीचे दब गई है। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी।

यह दुर्घटना गत शनिवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में तालेकेरे के पास नेलमंगला में हुई। परिवार विजयपुरा जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\