विदेश की खबरें | लॉस एंजिलिस की मेयर ने शहर के मुख्य क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है और कर्फ्यू मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
बास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है और कर्फ्यू मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
बास ने कहा कि 23 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लूटपाट के बाद ‘‘हम एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गए थे।’’
कर्फ्यू शहर के मुख्य क्षेत्र के एक वर्ग मील (2.59 वर्ग किलोमीटर) इलाके में लागू रहेगा, जिसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जहां शुक्रवार से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
लॉस एंजिलिस के पुलिस प्रमुख जिम मैकडॉनेल के अनुसार, शनिवार से शहर में ‘‘गैरकानूनी और खतरनाक व्यवहार’’ की घटनाएं बढ़ रही थी।
उन्होंने कहा, ‘‘पूरे लॉस एंजिलिस में लगातार कई दिनों से बढ़ रही अशांति के बाद जान माल की रक्षा के लिए कर्फ्यू एक आवश्यक उपाय है।’’
इससे पहले मंगलवार को, ‘नेशनल गार्ड’ के सैनिकों ने लॉस एंजिलिस में लोगों की गिरफ्तारियां करते समय आव्रजन एजेंटों को सुरक्षा प्रदान करना शुरू कर दिया।
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) द्वारा मंगलवार को पोस्ट की गई तस्वीरों में नेशनल गार्ड के कर्मी उन अधिकारियों को सुरक्षा दे रहे हैं जो लोगों की गिरफ्तारियां कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

