एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भगवान राम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है : ओम बिरला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान राम का जीवन और दर्शन हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

देश की खबरें | भगवान राम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है : ओम बिरला

कोटा (राजस्थान), 13 अक्टूबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगवान राम का जीवन और दर्शन हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

वह कोटा में 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला को संबोधित कर रहे थे, जहां शनिवार शाम को विजया दशमी के अवसर पर रावण का 80 फुट ऊंचा पुतला फूंका गया।

बिरला इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम ने आदर्श जीवन जीया और समाज के वंचित एवं गरीब वर्ग को अपने साथ लिया। उन्होंने अपने 14 साल के वनवास के दौरान उनके (वंचितों एवं गरीबों के) जीवन को बदलने के लिए काम किया और अंततः अहंकारी रावण को मार डाला।’’

कोटा-बूंदी से सांसद बिरला ने कहा, ‘‘भगवान राम का जीवन और दर्शन हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।’’

इस समारोह में रावण के भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद के 60 फुट ऊंचे पुतले भी हरित पटाखों का इस्तेमाल कर फूंके गए।

इस अवसर पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, महापौर राजीव भारती और कोटा दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष विवेक राजवंशी भी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).