Mahavir Jayanti 2023: भगवान महावीर, महात्मा गांधी के अहिंसा के आदर्श आज भी प्रासंगिक- CM अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलने वाला परिवार, समाज और राज्य ही आगे बढ़ता है. उन्होंने आज सुबह श्री महावीर जैन दिगंबर विद्यालय में ‘अहिंसा रन’ रैली को हरी झंडी दिखाकर धावकों का उत्साहवर्धन किया.

Ashok Gehlot (Photo: Twitter)

जयपुर, 2 अप्रैल : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को कहा कि अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलने वाला परिवार, समाज और राज्य ही आगे बढ़ता है. उन्होंने आज सुबह श्री महावीर जैन दिगंबर विद्यालय में ‘अहिंसा रन’ रैली को हरी झंडी दिखाकर धावकों का उत्साहवर्धन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री महावीर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति और सत्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने के साथ उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए. उन्होंने कहा ‘‘हमें जीवन में अहिंसा का प्रण लेना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि वही परिवार, समाज, प्रदेश आगे बढ़ता है, जो अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलता है. यह भी पढ़ें : Bihar Ram Navami Violence: अमित शाह ने बिहार में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर राज्यपाल से बात की, अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स भेजने का फैसला

गहलोत ने कहा कि अहिंसा एवं शांति के रास्ते पर ही भारत आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी की जंग भी सत्य और अहिंसा के आधार पर जीती गई. पूरी दुनिया में भारत से ही अहिंसा और शांति का संदेश फैला है. इस रन का आयोजन ‘जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन’ (जीतो) ने किया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश