कपूरथला, 11 फरवरी पंजाब के कपूरथला में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक कश्मीरी शॅाल विक्रेता से उसकी शॅालें और कुछ नगदी लूट ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया की यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई, जब कुपवाड़ा निवासी फरीद अहमद बजाद शॉल बेचने जा रहे थे।
बजाद ने अपनी शिकायत में कहा कि लुटेरों ने 25,000 रुपये मूल्य की शॉल, 8,000 रुपये नकद व उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने कहा कि लुटेरों के साथ हाथापाई के दौरान उन्हें मामूली चोटें भी आईं।
पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
कपूरथला में एक महीने के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
ऐसी ही एक घटना में 18 जनवरी को कश्मीरी शॉल विक्रेता मोहम्मद शफी को तीन लोगों ने पीटा और लूट लिया। पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY