एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में लू का प्रकोप जारी, बालांगीर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी ओडिशा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भीषण लू का प्रकोप जारी रहा । हालांकि तटीय क्षेत्र में बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में लू का प्रकोप जारी, बालांगीर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा

भुवनेश्वर, चार जून पश्चिमी ओडिशा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भीषण लू का प्रकोप जारी रहा । हालांकि तटीय क्षेत्र में बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कम से कम 13 मौसम केंद्रों ने अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया, जिनमें से आठ में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक पाया गया।

एक बुलेटिन के अनुसार, बालांगीर, बौध, स्वर्णपुर, बरगढ़, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। जबकि तितिलागढ़ में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबलपुर में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि स्वर्णपुर में यह 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में पारा औसत से दो डिग्री अधिक 43.6 रहा, जबकि नुआपाड़ा और बारगढ़ में यह 43-43 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक शहरों में तापमान क्रमश: 35.7 और 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).