विदेश की खबरें | खाने के सामान को दूषित करने के शक में लंदन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार रात संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने के बाद हैमरस्मिथ के पश्चिमी लंदन क्षेत्र में दुकानदारों को अपने खरीदे गए सामान को फेंकने की सलाह दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार रात संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने के बाद हैमरस्मिथ के पश्चिमी लंदन क्षेत्र में दुकानदारों को अपने खरीदे गए सामान को फेंकने की सलाह दी।

अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया कि कितनी वस्तुओं के साथ छेड़छाड़ की गई थी या इन्जेक्शन के अंदर कुछ था भी या नहीं?

अधिकारियों को शाम सात बजकर 40 मिनट पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गली में लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है।

लंदन की महानगर पुलिस सेवा ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ने कथित तौर पर फुलहम पैलेस रोड पर सेन्सबरी, टेस्को और वेट्रोज की छोटी शाखाओं में संसाधित मांस और माइक्रोवेव में उपयोग करने योग्य उत्पादों में इंजेक्शन लगाने के लिए ''कई सुई'' का इस्तेमाल किया।

पुलिस विभाग ने कहा कि आरोपी को '' सार्वजनिक नुकसान या चिंता पैदा करने के इरादे से इन्जेक्शन के जरिए सामान को दूषित करने के संदेह में'' गिरफ्तार किया गया।

तीनों स्टोर बृहस्पतिवार को बंद रहे। हैमरस्मिथ और फुलहम परिषद ने कहा कि जांच जारी है।

परिषद ने एक बयान में कहा, '' लोगों को एहतियात के तौर पर इन सुपरमार्केट से बुधवार शाम खरीदे गए किसी भी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर