विदेश की खबरें | लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे ने यात्रियों को हुई दिक्कत के लिए माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में सेवाओं का स्तर अस्वीकार्य रहा है जहां सुरक्षा जांच के लिए लंबी लंबी कतारें लगीं, यात्रियों की सहायता में देरी हुई और सामान गायब हुआ या देरी से मिला।

ब्रिटेन के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह में सेवाओं का स्तर अस्वीकार्य रहा है जहां सुरक्षा जांच के लिए लंबी लंबी कतारें लगीं, यात्रियों की सहायता में देरी हुई और सामान गायब हुआ या देरी से मिला।

हवाई अड्डे ने मासिक यातायात अपडेट में कहा, ‘‘हम उन सभी यात्रियों से माफी मांगते हैं जो इससे प्रभावित हुए।’’

कोविड-19 संबंधी पाबंदियां दो साल बाद हटने पर गर्मी के मौसम में पर्यटकों की ओर से मांग तेजी से बढ़ गयी है और पहले ही कई पायलटों, चालक दल के सदस्यों, सुरक्षा जांच स्टाफ, सामान प्रबंधन आदि करने वाले कर्मियों को हटा चुकी विमानन कंपनियों तथा हवाई अड्डों पर दबाव आ गया है।

हीथ्रो हवाई अड्डे पर यात्रियों के आगमन पर ऐसे सामान का ढेर लगने के मामले सामने आये जिनका कोई दावेदार नहीं था। ऐसा सामान की आवाजाही प्रणाली में तकनीकी खामी की वजह से हुआ।

समस्या और गंभीर नजर आई जब हीथ्रो ने कहा कि अन्य हवाई अड्डों पर देरी तथा यूरोप में हवाई क्षेत्र में विमानों की अधिक संख्या के कारण विमानों के आगमन की समय की पाबंदी ‘बहुत कम’ है।

हीथ्रो ने कहा है कि उसने इन गर्मियों में यात्रियों की मांग दो साल बाद फिर से बढ़ने का पूर्वानुमान लगाते हुए नवंबर में कर्मचारियों की भर्ती शुरू की थी और उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक सुरक्षा कर्मियों की संख्या महामारी से पूर्व के स्तर पर होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\