एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आईपीएल नीलामी से पहले लोमरोर ने उत्तराखंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के महिपाल लोमरोर (नाबाद 300) ने बृहस्पतिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ 13 छक्कों और 25 चौकों की मदद से तिहरा शतक जड़ा।

खेल की खबरें | आईपीएल नीलामी से पहले लोमरोर ने उत्तराखंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा

देहरादून, 14 नवंबर राजस्थान के महिपाल लोमरोर (नाबाद 300) ने बृहस्पतिवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ 13 छक्कों और 25 चौकों की मदद से तिहरा शतक जड़ा।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके 24 साल के ऑलराउंडर लोमरोर ने सिर्फ 357 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 83.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचा।

उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने पहली पारी सात विकेट पर 660 रन बनाकर घोषित की।

इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।

दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड के कप्तान रविकुमार समर्थ और स्वप्निल सिंह क्रमश: 50 और 17 रन बनाकर खेल रहे थे।

मेजबान टीम अब भी राजस्थान से 551 रन से पीछे है।

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी करने वाले लोमरोर ने दिन की शुरुआत 141 रन से करने के बाद 253 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया।

मेहमान टीम ने लोमरोर के दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद पारी घोषित कर दी।

लोमरोर ने इस दौरान कार्तिक शर्मा (113) के साथ पांचवें विकेट के लिए 177 रन जोड़े। कार्तिक अपने कल के स्कोर मे बिना कोई रन जोड़े दिन के पहले ओवर में आउट हो गए।

लोमरोर ने इसके बाद विकेटकीपर भरत शर्मा (54) के साथ छठे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। दीपक चाहर ने भी 38 गेंद में 35 रन की पारी खेली।

लोमरोर ने कुकना अजय सिंह (40) के साथ भी आठवें विकेट के लिए 118 रन की अटूट साझेदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).