देश की खबरें | लोकपाल को इस वर्ष अप्रैल और सितम्बर के बीच 55 शिकायतें प्राप्त हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार विरोधी निकाय लोकपाल को इस वित्त वर्ष में अप्रैल से सितम्बर के बीच कुल 55 शिकायत प्राप्त हुई। इनमें से तीन शिकायत सांसदों के खिलाफ थी। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भ्रष्टाचार विरोधी निकाय लोकपाल को इस वित्त वर्ष में अप्रैल से सितम्बर के बीच कुल 55 शिकायत प्राप्त हुई। इनमें से तीन शिकायत सांसदों के खिलाफ थी। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार कुल शिकायतों में से 22 ग्रुप ए और बी श्रेणी के केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों, 26 विभिन्न बोर्ड/ निगम/ स्वायत्त निकायों के अध्यक्षों, सदस्यों और कर्मचारियों के खिलाफ थी, जो केन्द्र द्वारा पूर्ण या आंशिक रूप से वित्तपोषित थे और चार अन्य श्रेणी में थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.

वर्ष 2020-21 के लिए सितम्बर के अंत तक अद्यतन किये गये लोकपाल के आंकड़ों के अनुसार प्रारंभिक जांच के बाद 28 शिकायतों को निपटाया गया।

इसमें कहा गया है कि 13 शिकायतों में लोकपाल ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिये थे जिनमें से 12 की जांच केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) और एक की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले वर्ष 23 मार्च को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल के रूप में शपथ दिलाई थी। लोकपाल सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच करने वाली शीर्ष संस्था है।

लोकपाल के आठ सदस्यों को न्यायमूर्ति घोष ने 27 मार्च को शपथ दिलाई थी।

हालांकि लोकपाल के सदस्यों में से एक न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का इस वर्ष मई में निधन हो गया था। एक अन्य सदस्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोंसले ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान