देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष 21 अगस्त को सीपीए के भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगामी सोमवार को राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के नौवें ‘भारत क्षेत्र सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आगामी सोमवार को राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के नौवें ‘भारत क्षेत्र सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन की विषयवस्तु 'डिजिटल युग में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करना' है।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय समूह में देश भर से 31 विधानमंडल शामिल हैं और अफ्रीकी क्षेत्र के बाद इसकी सदस्य संख्या भारत में सबसे अधिक है।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी, सीपीए अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रेंजर और र्क अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन के दौरान राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी डिजिटल सशक्तीकरण के माध्यम से सुशासन को प्रोत्साहित करने में जनप्रतिनिधियों को और अधिक कुशल बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र को मजबूत करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर मंथन करेंगे।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र इस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी