देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ने संसद के मानसून सत्र में सामाजिक दूरी सहित तैयारियों का जायजा लिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोविड-19 के मद्देनजर संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये दोनों सदनों के अधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्रालय, डीआरडीओ तथा अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की ।

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने और 1 अक्तूबर को समाप्त होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक के बाद बिरला ने कहा, ‘‘ दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में बैठने की व्यवस्था कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी । सत्र आयोजित करने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई है। ’’

इस बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल.

लोकसभा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा के महासचिवों के साथ बैठक की थी ।

उन्होंने कहा था कि मानसून सत्र के दौरान संसद निर्बाध रूप से चले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे।

बिरला ने ट्वीट किया था कि मानसून सत्र की तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए आयोजित बैठक में सीपीडब्ल्यूडी एवं एनडीएमसी को स्वच्छता-सफाई तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गये ।

उन्होंने कहा था कि सांसदों व उनके स्टाफ के लिए प्रोटोकाल तैयार किए जा रहे हैं। संसद के कर्मचारियों के लिए दिशानिर्देश बनाए जा रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान सामाजिक दूरी को लेकर सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)