देश की खबरें | लोकसभा सुरक्षा चूक : तेलंगाना विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता किए जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद तेलंगाना विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) अकबरुद्दीन ओवैसी और विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेंद्र रेड्डी ने एक बैठक की, जिसमें मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करने का निर्णय लिया गया है।

हैदराबाद, 14 दिसंबर लोकसभा की सुरक्षा में चूक की घटना के बाद तेलंगाना विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) अकबरुद्दीन ओवैसी और विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेंद्र रेड्डी ने एक बैठक की, जिसमें मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा उपायों को और पुख्ता करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में तेलंगाना के विधायी मामलों के मंत्री डी श्रीधर बाबू, राज्य के पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

श्रीधर बाबू के कार्यालय की ओर से बुधवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि प्रोटेम स्पीकर के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में संसद की सुरक्षा में चूक की घटना की निंदा की गई।

बैठक में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई, क्योंकि राज्य में भी विधानसभा का सत्र चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सख्ती से लागू करने को कहा गया।

प्रोटेम स्पीकर ने निर्देश दिया कि विधानसभा में आने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए।

इसमें कहा गया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि पहले से जारी किए गए पासों के अलावा कोई नया पास जारी नहीं किया जाएगा।

नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के साथ विधानसभा सत्र नौ दिसंबर को शुरू हुआ था और इसे 14 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।

वर्ष 2001 में नयी दिल्ली में संसद पर हुये घातक आतंकवादी हमले की बरसी के दिन ही बुधवार को गंभीर सुरक्षा चूक हुई। दो लोग बुधवार को दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिये पीले रंग का धुआं फैलाया, जिससे सदन में दहशत फैल गई। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली 'केन' लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\