एजेंसी न्यूज

लोकसभा सचिवालय सोमवार से कामकाज शुरू करेगा

लोकसभा और राज्यसभा दोनों 24 मार्च से बंद कर दिये गए थे जब दोनों सदनों का कामकाज अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिया गया था । संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होना था लेकिन इसकी कार्यवाही निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी गई थी ।

लोकसभा सचिवालय सोमवार से कामकाज शुरू करेगा
जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल लोकसभा सचिवालय सोमवार से कामकाज शुरू करेगा जो कोविड-19 के मद्देनजर मार्च के अंतिम सप्ताह से बंद था । आधिकारिक आदेश से यह जानकारी प्राप्त हुई है ।

लोकसभा और राज्यसभा दोनों 24 मार्च से बंद कर दिये गए थे जब दोनों सदनों का कामकाज अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिया गया था । संसद का बजट सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होना था लेकिन इसकी कार्यवाही निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दी गई थी ।

लोकसभा सचिवालय के अधिकारिक आदेश के अनुसार, यह सोमवार से काम करना शुरू कर देगा और सभी संयुक्त सचिव स्तर और उसके उपर के अधिकारी कार्यालय से काम करेंगे ।

इनके अलावा अन्य अधिकारी बारी बारी से काम करेंगे ।

आदेश में आगे कहा गया है कि कार्यालय से काम करते हुए सचिवालय के कर्मचारी सामाजिक दूरी की व्यवस्था का पालन करेंगे ।

ई-कार्यालय में फाइल इलेक्ट्रानिक माध्यम से भेजे जायेंगे । इसमें अपवाद लोकसभा अध्यक्ष के विचारार्थ अत्यावश्यक फाइलें हो सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).