देश की खबरें | लोकसभा सचिवालय ने महुआ मोइत्रा के निष्कासन को लेकर अधिसूचना जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की घोषणा की।

यह अधिसूचना मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किए जाने के कुछ घंटों बाद जारी की गई।

मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में शुक्रवार को ‘अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण’ के लिए सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

इससे पहले सदन में लोकसभा की आचार समिति की उस रिपोर्ट को चर्चा के बाद मंजूरी दी गई जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लोकसभा द्वारा महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के परिणामस्वरूप वह अब आठ दिसंबर, 2023 की दोपहर से लोकसभा की सदस्य नहीं रहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\