देश की खबरें | लोकसभा सचिवालय ने सांसदों का नया स्मार्ट कार्ड आधारित पहचान पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने नये संसद भवन में प्रवेश के लिये सांसदों का स्मार्ट कार्ड आधारित नया पहचान पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने नये संसद भवन में प्रवेश के लिये सांसदों का स्मार्ट कार्ड आधारित नया पहचान पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोकसभा सचिवालय की संसद सुरक्षा सेवा की बुलेटिन में कहा गया है कि नये संसद भवन में प्रवेश के लिये संसद सदस्यों के लिए एक नया स्मार्ट कार्ड आधारित पहचान पत्र तैयार किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि इस स्मार्ट कार्ड आधारित पहचान पत्र प्रणाली में अनेक सुरक्षा विशेषताएं होंगी और यह अत्यंत सुरक्षित होगा।
बुलेटिन में कहा गया है कि इस संबंध में सदयों को सूचित किया जाता है कि व्यक्तिगत और बायोमीट्रिक डाटा के संकलन के प्रयोजनार्थ वीआईपी गेट, संसदीय सौंध में एक सुविधा केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि इस प्रक्रिया में स्मार्ट कार्ड के लिये एक फोटोग्राफ और चेहरा पहचान प्रणाली के लिये पंजीकरण भी शामिल है।
बुलेटिन के अनुसार, ‘‘सुविधा केंद्र दो जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक कार्यरत रहेगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठायें और अपना स्व पंजीकरण पूर्ण करने के लिये सुविधा केंद्र आएं।’’
दीपक दीपक रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)