एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | लोकसभा ने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में सोमवार को चार पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

ताजा खबरें | लोकसभा ने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 21 सितंबर लोकसभा में सोमवार को चार पूर्व सदस्यों के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपराह्न तीन बजे सदन की बैठक शुरू होने पर चार पूर्व सदस्यों-नंदी येलैया, विजय अन्नाजी मुंडे, रामदेव राय और रोजा विद्याधर देशपांडे के निधन की जानकारी सभा को दी।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय सत्र जरूरी कामकाज निपटाने के बाद अनिश्चितकाल के लिये स्थगित.

इसके बाद सदस्यों ने चारों दिवंगत पूर्व सदस्यों के सम्मान में कुछ क्षण का मौन रखा।

नंदी येलैया तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से सोलहवीं लोकसभा के सदस्य थे और अविभाजित आंध्र प्रदेश के सिद्धीपेट से चार बार लोकसभा सदस्य रहे। वह दो कार्यकाल के लिए राज्यसभा के सदस्य भी रहे और एक बार आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे।

यह भी पढ़े | Anurag Kashyap #MeToo Controversy: अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आईं महिलाओं की अनुभव सिन्हा ने की सराहना.

येलैया का आठ अगस्त, 2020 को हैदराबाद में 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विजय अन्नाजी मुंडे महाराष्ट्र के वर्धा से 11वीं लोकसभा के सदस्य थे। वह 1990 से 1996 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।

उनका 15 अगस्त 2020 को वर्धा में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सदस्य और बिहार विधानसभा के मौजूदा सदस्य रामदेव राय का 29 अगस्त को पटना में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

रोजा विद्याधर देशपांडे पांचवीं लोकसभा में तत्कालीन मुंबई मध्य सीट से सदस्य रहीं। 19 सितंबर को मुंबई में 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).