एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | लोकसभा ने 13 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने शुक्रवार को मनोहर जोशी, सुशील कुमार मोदी और शफीकुर्रहमान बर्क समेत अपने 13 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले दिनों निधन हो गया।

ताजा खबरें | लोकसभा ने 13 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 28 जून लोकसभा ने शुक्रवार को मनोहर जोशी, सुशील कुमार मोदी और शफीकुर्रहमान बर्क समेत अपने 13 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले दिनों निधन हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन को 13 पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी। इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन 23 फरवरी 2024 को हुआ। वह 13वीं लोकसभा के सदस्य थे।

बिरला ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ संसदीय परंपराओं को स्थापित किया।’’

भागलपुर के पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन गत 13 मई को हुआ।

दसवीं, 11वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे ब्रह्मानंड मंडल का निधन 30 जनवरी 2024 को हुआ। वह बिहार के मुंगेर से सांसद चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे जयभद्र सिंह का निधन दो फरवरी 2024 को हुआ।

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई से पांच बार लोकसभा सदस्य रहे डी वेणुगोपाल का निधन इस साल 15 फरवरी को हुआ।

उत्तर प्रदेश के संभल से पांच बार सांसद निर्वाचित हुए डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का निधन 27 फरवरी 2024 को हो गया था।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से तीन बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए सीपीएम गिरियप्पा का निधन गत 23 मार्च को हो गया था।

तमिलनाडु के इरोड से तीन बार सदस्य निर्वाचित हुए ए गणेशमूर्ति का निधन 28 मार्च 2024 को हो गया था।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे कुंवर सर्वेश कुमार का निधन इस साल 20 अप्रैल को हो गया था।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से 17वीं लोकसभा के सदस्य रहे राजवीर दिलेर का निधन गत 24 अप्रैल को हो गया।

कर्नाटक के चामराजनगर से छह बार सदस्य निर्वाचित हुए वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन 29 अप्रैल 2024 को हो गया।

तमिलनाडु के नागापट्टिनम से चार बार लोकसभा सदस्य रहे एम सेल्वराज का निधन गत 13 मई को हुआ।

महाराष्ट्र के सतारा से आठवीं, नौवीं और दसवीं लोकसभा के सदस्य रहे प्रतापराव भोसले का निधन गत 19 मई को हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).