ताजा खबरें | दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की बैठक एक घंटे के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आंध्र प्रदेश के तिरुपति से वर्तमान लोकसभा सदस्य बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर आंध्र प्रदेश के तिरुपति से वर्तमान लोकसभा सदस्य बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद निचले सदन की बैठक बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

अपराह्न तीन बजे लोकसभा की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वर्तमान सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | केंद्र सरकार में पिछड़ा वर्ग के तय कोटे की रिक्तियां कब भरी जाएंगी : सपा.

इसके बाद सदन ने कुछ पल का मौन रखकर दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि दी।

सांसद राव को श्रद्धांजलि देने के बाद अध्यक्ष ने बैठक को अपराह्न चार बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | कोरोना नायकों को समर्पित होगी आरसीबी की आईपीएल जर्सी.

64 वर्षीय राव का बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

राव संसद की सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे।

वह आंध्र प्रदेश विधानसभा के चार बार विधायक भी रहे और प्रदेश सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री रहे।

दीपक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें