ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा : अजित पवार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बारामती में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।
पुणे, 27 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बारामती में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।
बारामती लोकसभा सीट से अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
सुनेत्रा का मुकाबला तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले से है, जो उनकी ननद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार की बेटी हैं।
अजित ने अंबेगांव में सुनेत्रा पवार के पक्ष में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘यह चुनाव किसी गांव या (पारिवारिक) रिश्तों के बारे में नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खाली जमीन दिखाइए, मैं वहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाऊंगा। रायगढ़ किले में रोपवे सुविधा के लिए राशि दी जाएगी। वेखा तालुका का नाम बदलकर रायगढ़ करने की मांग पूरी हुई। मैंने मराठा समुदाय के लिए कड़ी मेहनत की है।’’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग (अविभाजित राकांपा के) ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते हैं, वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हैं, जबकि इस बार जो लोग ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर जीतेंगे, वे प्रधानमंत्री का समर्थन करेंगे।
पिछले साल जुलाई में अजित पवार और आठ विधायकों के राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) टूट गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उनके गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न दे दिया।
वर्ष 2009 से बारामती से सांसद सुले के स्पष्ट संदर्भ में पवार ने कहा, ‘‘गंभीरता से सोचें कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में क्या काम किया और फिर वोट करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

