ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: कर्नाटक की 14 सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुआ लगभग 25 प्रतिशत मतदान
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी हैं, और पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 24.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।
बेंगलुरु, सात मई देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी हैं, और पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 24.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।
चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान के पहले चार घंटों में लगभग 24.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सबसे अधिक 27.65 प्रतिशत मतदान उत्तर कन्नड़ में दर्ज किया गया, उसके बाद शिमोगा में 27.22 प्रतिशत और सबसे कम 22.05 प्रतिशत मतदान रायचूर में दर्ज किया गया।
इस चरण में राज्य में कुल 227 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 206 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। इन 14 सीट पर 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता 28,269 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।
जिन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है उनमें चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और शिमोगा शामिल हैं।
निवर्तमान सांसद उमेश जाधव गुलबर्गा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार - अंजलि निबालकर, प्रभा मल्लिकार्जुन और संयुक्ता पाटिल क्रमशः उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और बागलकोट लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही हैं। ये सभी लोग एवं पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जी जनार्दन रेड्डी सुबह मतदान करने वाले प्रमुख नेताओं में से थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

