ताजा खबरें | लोकसभा ने पीवी सिंधू को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते पर सोमवार को बधाई दी।

नयी दिल्ली, दो अगस्त लोकसभा ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू को तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते पर सोमवार को बधाई दी।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ओलंपिक खेलों में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू के कांस्य पदक जीतने का उल्लेख किया और बधाई दी जिस पर सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाईं।

बिरला ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीवी सिंधू ने ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। यह सदन उन्हें बधाई देता है...उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के युवाओं को प्रेरणा देगी।’’

सिंधू ने रविवार को तोक्यो में चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

विश्व चैंपियन छठी वरीय सिंधू ने 53 मिनट तक चले कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की दुनिया की नौवें नंबर की बायें हाथ की खिलाड़ी बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी।

उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\