एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | कांग्रेस सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक 45 मिनट के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, महंगाई और जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

ताजा खबरें | कांग्रेस सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक 45 मिनट के लिए स्थगित

नयी दिल्ली, तीन अगस्त प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, महंगाई और जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

कार्यवाही आरंभ हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू कराया। इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी और शोर शराबा करने लगे।

कुछ सदस्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी तथा मुद्रास्फीति के मुद्दे पर सरकार के जवाब पर असंतोष प्रकट कर रहे थे ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी से कुछ बात करते देखा गया।

कांग्रेस सदस्यों और द्रमुक नेता टी आर बालू ने इस बीच लोकसभा अध्यक्ष से चौधरी को बोलने देने की अनुमति मांगी हालांकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली ।

कांग्रेस सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं द्रमुक सदस्य अपने स्थानों पर खड़े थे।

शोर-शराबे के बीच ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).