देश की खबरें | बाढ़ के कारण अब 30 जुलाई को लगेगी लोक अदालत : दिल्ली यातायात पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रविवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है, जो अब 30 जुलाई को आयोजित होगी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रविवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है, जो अब 30 जुलाई को आयोजित होगी।

इसने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण लोगों को अपने नोटिस और चालान के निपटारे के लिए लोक अदालत पहुंचने में समस्या हो सकती है, जिसके चलते दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण ने विशेष लोक अदालत को 30 जुलाई के लिए पुर्ननिर्धारित किया है।

पुलिस ने कहा, ‘‘दिल्ली के सभी सात अदालत परिसरों - द्वारका, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, राउज एवेन्यू, साकेत और तीस हजारी - की 170 पीठों में विशेष लोक अदालत 30 जुलाई को पुनर्निर्धारित की गई है और इस दौरान केवल 12 जुलाई को डाउनलोड किए गए चालान और नोटिस पर विचार किया जाएगा।’’

यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं।

बृहस्पतिवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जलस्तर 208.57 मीटर पर था। सुबह पांच बजे इसमें मामूली कमी देखी गयी और यह 208.48 मीटर दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\