देश की खबरें | गुवाहाटी में सोमवार से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी, मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उनकी सरकार ने सोमवार से गुवाहाटी में पाबंदियों में छूट देने का निर्णय किया है जहां दो हफ्ते से लॉकडाउन जारी था।
गुवाहाटी, नौगांव, 17 जुलाई असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उनकी सरकार ने सोमवार से गुवाहाटी में पाबंदियों में छूट देने का निर्णय किया है जहां दो हफ्ते से लॉकडाउन जारी था।
अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने उन दिशानिर्देशों पर चर्चा की और उन्हें अंतिम रूप दिया जिन्हें छ्रट दिए जाने के बाद शहर में लागू किया जाना है। यह जानकारी यहां जारी एक सरकारी बयान में दी गई।
इसमें बताया गया कि कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उठाए गए कदमों की सोनोवाल ने समीक्षा की।
उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों के समक्ष आई चुनौतियों का भी आकलन किया और पाबंदियों में छूट देने के बाद अधिकारियों से स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.
इसमें बताया गया कि बीमारी पर काबू पाने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव समीर सिन्हा ने जानकारी दी।
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नौगांव का दौरा कर जिले में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की जहां 200 से अधिक लोगों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि अभी तक नौगांव जिले में लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस बारे में उपायुक्त को निर्णय लेने का अधिकार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)