एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: यात्री रेलगाड़ियों के फिर से शुरू होने से लोगों को मिली राहत

रेलवे ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों पर रेल सेवाओं को बहाल कर दिया।

लॉकडाउन: यात्री रेलगाड़ियों के फिर से शुरू होने से लोगों को मिली राहत
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण लगभग 50 दिन तक यात्री रेल सेवाओं के बंद रहने के बाद आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी से कई लोग देश के विभिन्न भागों में अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंच पायेंगे।

रेलवे ने मंगलवार को चुनिंदा मार्गों पर रेल सेवाओं को बहाल कर दिया।

तीन विशेष वातानुकूलित रेलगाड़ियों में से असम के डिब्रूगढ़ जाने वाली रेलगाड़ी शाम चार बजकर 45 मिनट पर जबकि एक अन्य रेलगाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिये शाम चार बजे रवाना हो गई। वहीं, कर्नाटक के बेंगलुरु के लिये ट्रेन रात नौ बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।

यात्रियों को स्टेशन में पहाड़गंज की तरफ से प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी यात्री को अजमेरी गेट की तरफ से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

यात्रियों को रेलगाड़ी के रवाना होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा गया है ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच की जा सके।

रेलवे पुलिस बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है ताकि यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले अपने हाथों को साफ कर सके।

रेलवे ने बताया कि दिल्ली के लिए पांच और रेलगाड़ियां पटना, बेंगलुरु, हावड़ा, मुंबई और अहमदाबाद से रवाना होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).