लॉकडाउन: दिल्ली छोड़कर बिहार जाने की सोच रहे 50 मजदूरों को पुलिस ने दिया राशन
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल लॉकडाउन के कारण अपने गांव जाने की योजना बना रहे पचास से अधिक मजदूरों में से एक ने सहायता के लिए दिल्ली पुलिस को कॉल किया जिसके बाद उन सभी को समझा बुझाकर राशन उपलब्ध कराया गया।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को संगम विहार के निवासी मनोज यादव नामक मजदूर ने दक्षिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-एक परमिंदर सिंह को कॉल कर बताया कि पचास मजदूरों को तत्काल राशन की आवश्यकता है।
पुलिस ने कहा कि यादव ने डीसीपी को यह भी बताया कि भोजन की व्यवस्था न होने के कारण मजदूर बिहार के सुपौल स्थित अपने गांव जाने की योजना बना रहे थे।
संगम विहार के सहायक पुलिस आयुक्त को इसकी सूचना दी गई जिन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी को मजदूरों की सहायता करने का निर्देश दिया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जरूरतमंद मजदूरों की सूची बनाई गई और एक भद्र नागरिक की सहायता से प्रत्येक मजदूर को बारह किलोग्राम राशन दिया गया और उन्हें समझाया गया कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
पुलिस ने कहा कि सभी मजदुर अब संतुष्ट हैं और उन्होंने दिल्ली छोड़ने का विचार त्याग दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

