लॉकडाउन: रेल यात्री सेवाएं बहाल, नई दिल्ली स्टेशन से दो रेलगाड़ियां रवाना
पहली रेलगाड़ी शाम चार बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना हुई जबकि दूसरी गाड़ी असम के डिब्रूगढ़ के लिए शाम चार बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई।
नयी दिल्ली, 12 मई भारतीय रेल ने मंगलवार को अपनी यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया और दो रेलगाड़ियां नई दिल्ली से रवाना हुई।
पहली रेलगाड़ी शाम चार बजे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना हुई जबकि दूसरी गाड़ी असम के डिब्रूगढ़ के लिए शाम चार बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई।
नई दिल्ली- बिलासपुर रेलगाड़ी से यात्रा के लिए 1,177 यात्रियों ने टिकट की बुकिंग कराई थी।
एक अन्य रेलगाड़ी कर्नाटक के बेंगलुरु के लिये ट्रेन रात नौ बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ यात्री ट्रेन के लिए 1,122 यात्रियों ने टिकट की बुकिंग कराई है जबकि नई दिल्ली-बेंगलुरु विशेष ट्रेन के लिए 1,162 यात्रियों ने बुकिंग कराई है।
रेलवे ने बताया, ‘‘आज नई दिल्ली से कुल 3,461 यात्री रवाना होंगे।’’
उत्तर रेलवे ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को स्टेशन में पहाड़गंज की तरफ से प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी यात्री को अजमेरी गेट की तरफ से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
यात्रियों को रेलगाड़ी के रवाना होने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा गया है ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच की जा सके।
रेलवे पुलिस बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है ताकि यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले अपने हाथों को साफ कर सकें।
रेलवे ने बताया कि दिल्ली के लिए पांच और रेलगाड़ियां पटना, बेंगलुरु, हावड़ा, मुंबई और अहमदाबाद से रवाना होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

