लॉकडाउन: केरल में पुलिसकर्मी ने बच्चों को उनके माता पिता से मिलवाया
बच्चों के परिजनों के अनुरोध पर सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पडिल बच्चों को अपने वाहन पर बिठा कर तलपदी की सीमा तक ले गए।
मंगलुरु, 16 अप्रैल केरल के कासरगोड जिले में स्थित मान्जेश्वर में छुट्टियों में अपने रिश्तेदार के घर पर आए दो बच्चे लॉकडाउन के कारण फंस गए थे जिन्हें एक पुलिसकर्मी की सहायता से उनके परिवार तक पहुंचा दिया गया।
बच्चों के परिजनों के अनुरोध पर सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पडिल बच्चों को अपने वाहन पर बिठा कर तलपदी की सीमा तक ले गए।
बंद की अवधि बढ़ने के बाद बच्चे अपने घर जाने के लिए बेचैन थे।
जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद बच्चों के माता पिता उन्हें लेने राज्य की सीमा पर ले आए।
इससे पहले एक बीमार बच्चे को तत्काल पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचा कर संतोष कुमार प्रशंसा पा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

