लॉकडाउन : झारखंड से आए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया
पुलिस ने यह जानकारी दी।
बारीपदा (ओडिशा), 16 अप्रैल कोविड-19 के प्रसार पर काबू पाने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान पड़ोसी राज्य झारखंड से ओडिशा में घुसने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों ने मयूरभंज जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस पर हमला किया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नारायण नायक ने बताया कि झारखंड से मोटर-साइकिलों से आए करीब 20 लोगों ने बेनीसागर में अंतरराज्यीय सीमा पर ओडिशा में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद वे लोग हिंसा पर उतर आए और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।
एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में चार पुलिस कर्मियों को चोटें आईं और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
नायक ने कहा कि झारखंड पुलिस की मदद से इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

