लॉकडाउन : लोगों की आवाजाही से नासिक राजमार्ग पर जाम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग या तो निजी गाड़ियों पर सवार थे या आती जाती गाड़ियों से लिफ्ट मांग रहे थे।
नासिक, 10 मई महाराष्ट्र के नासिक से होकर गुजरने वाले मुंबई-आगरा राजमार्ग पर रविवार सुबह यातायात जाम रहा, क्योंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों फंसे हुए लोग अपने मूल क्षेत्र वापस जाने की कोशिश कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग या तो निजी गाड़ियों पर सवार थे या आती जाती गाड़ियों से लिफ्ट मांग रहे थे।
उनमें से कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था और कुछ तो सट कर चल रहे थे जो सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह के दृश्य नासिक-पुणे, नासिक-औरंगाबाद राजमार्गों पर भी देखने को मिले जहां लोग समूह में चल रहे थे और साइकिल पर जा रहे थे।
इन राजमार्गों पर प्रवासियों के जाने की कई वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही हैं।
केंद्र और राज्य इन लोगों को उनके गृह नगर और गांवों में पहुंचाने के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनें चला रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

