एजेंसी न्यूज

लॉकडाऊन: कल्पतरु समूह रोज 87,000 लोगो को भोजन उपलब्ध करा रहा है

इसके अलावा समूह द्वारा साबुन, हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क जैसे अन्य सामान भी वितरित किए जा रहे हैं। समूह ने एक बयान में कहा, "हमारी विभिन्न समूह कंपनियां रोजाना 87,000 से अधिक लोगों की जरूरतों की देखभाल कर रही हैं।"

लॉकडाऊन: कल्पतरु समूह रोज 87,000 लोगो को भोजन उपलब्ध करा रहा है
जमात

नय दिल्ली, 22 अप्रैल बिजली, निर्माण और रियल एस्टेट व्यवसायों में संलग्न मुंबई के कल्पतरु समूह है, ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए देशव्यापी लॉकडाऊन के मद्देनजर वह प्रतिदिन 87 हजार मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों को पकाया भोजन और सूखा राशन उपलब्ध करा रहा है।

इसके अलावा समूह द्वारा साबुन, हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क जैसे अन्य सामान भी वितरित किए जा रहे हैं। समूह ने एक बयान में कहा, "हमारी विभिन्न समूह कंपनियां रोजाना 87,000 से अधिक लोगों की जरूरतों की देखभाल कर रही हैं।"

समूह की कंपनियों के विभिन्न साइटों पर 37,000 से अधिक कर्मचारी मौजूद हैं, जबकि उसने अन्य 50,000 लोगों को प्रतिदिन भोजन खिलाने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन को साथ लिया है।

बयान में कहा गया है, "कल्पतरु पावर रोजाना 11,000 श्रमिकों की जरूरत की देखभाल कर रहा है जिसमें भारत में इसकी विभिन्न साइटों पर 10,000 श्रमिक और विदेशी साइटों पर लगभग 1000 श्रमिक काम पर लगे हैं। इसके अलावा कंपनी, अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50,000 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को भी भोजन खिला रही है।"

जेएमसी लिमिटेड भारत में अपनी साइटों पर प्रतिदिन 25,000 से अधिक श्रमिकों की जरूरतों की देखभाल कर रही है।

कल्पतरु लिमिटेड (रियल एस्टेट) में विभिन्न शहरों में लगभग 1,600 मजदूर साइट पर हैं, जहां उनकी देखभाल की जाती है।

श्रमिकों के लिए, समूह फल, सब्जियां, तेल, अनाज और दालें और दैनिक आवश्यक चीजें जैसे साबुन, वाशिंग पाउडर, टूथपेस्ट, हाथ-सेनाइटिस और फेस मास्क प्रदान कर रहा है। उन्हें खाना पकाने के लिए सुरक्षित पेयजल, और एलपीजी गैस भी प्रदान की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).