देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार से राजधानी रायपुर समेत चार जिलों के 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लाकडाउन करने का फैसला किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार से राजधानी रायपुर समेत चार जिलों के 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लाकडाउन करने का फैसला किया गया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2261 नए मामले पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से राजधानी रायपुर और बीरगांव नगर निगम में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा। रायपुर जिले में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार तक 1252 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं मुंगेली जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में भी इस दौरान प्रतिबंध लागू रहेगा।

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह सरगुजा जिले के जिला मुख्यालय अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 22 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। इसी तरह इस अवधि में दुर्ग जिले के 10 नगरीय क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि कोरबा नगर निगम और जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्यरात्रि के दौरान लॉकडाउन रहेगा।

उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 मामले सामने आने के बाद मंगलवार से लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। वहीं बलौदाबाजार जिले के नौ नगरीय क्षेत्रों में मंगलवार मध्यरात्रि से 28 जुलाई की मध्यरात्रि तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के बिलासपुर नगर निगम तथा बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत क्षेत्रों में 23 जुलाई की सुबह से 31 जुलाई की शाम तक तथा राजनांदगांव जिले में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में 23 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई मध्यरात्रि तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जांजगीर चांपा जिले के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 24 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य प्रतिबंध जारी रखने की घोषणा की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय, अर्ध शासकीय और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। यदि उनकी जरूरत होगी तब उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी सार्वजनिक परिवहन जिसमें बस, टैक्सी, आटो रिक्शा आदि शामिल हैं इस दौरान बंद रहेंगे। केवल चिकित्सकीय सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन के आवागमन की अनुमति रहेगी। वहीं रात में आवश्यक वाणिज्यिक परिवहन की अनुमति इस प्रतिबंधित क्षेत्र में होगी।

अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम, साप्ताहिक हाट-बाजार आदि अपनी सम्पूर्ण गतिविधियों को बंद रखेंगी। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण और श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाईयों को शर्तों के अधीन छूट रहेगी। इन इकाईयों से में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान होने पर इलाज पर होने वाले सभी व्यय का वहन इन इकाईयों को करना होगा।

क्षेत्र में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं और जरूरी वस्तुओं की बिक्री जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ में सोमवार तक 5598 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से 1626 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं 3944 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 28 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य में इनमें से तीन हजार से अधिक मामले पिछले एक महीने के दौरान सामने आए हैं। राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\