एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस को मदद के लिए 24 घंटे में 781 कॉल प्राप्त हुईं

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाले उसके हेल्पलाइन नम्बर 011-23469526 पर अभी तक कुल 41,788 कॉल प्राप्त हुई। ये सभी कॉल लॉकडाउन के चलते लोगों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों के समाधान में सहायता को लेकर थीं।

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस को मदद के लिए 24 घंटे में 781 कॉल प्राप्त हुईं
जमात

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली पुलिस को उसके हेल्पलाइन नम्बर पर रविवार दोपहर तक 24 घंटे की अवधि के दौरान 781 कॉल प्राप्त हुईं और इनमें से 394 कॉल आवागमन पास को लेकर थीं। यह जानकारी अधिकारियों ने यहां दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाले उसके हेल्पलाइन नम्बर 011-23469526 पर अभी तक कुल 41,788 कॉल प्राप्त हुई। ये सभी कॉल लॉकडाउन के चलते लोगों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों के समाधान में सहायता को लेकर थीं।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को शनिवार अपराह्न दो बजे से रविवार अपराह्न दो बजे तक 781 कॉल प्राप्त हुईं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से 73 कॉल राष्ट्रीय राजधानी से बाहर के क्षत्रों से संबंधित थीं जिन्हें उनके संबंधित राज्यों के हेल्पलाइन नम्बरों को संदर्भित कर दिया गया। इनमें से दो कॉल भोजन या धनराशि नहीं होने को लेकर थीं।

पुलिस के अनुसार 2,22,787 लोगों को भोजन के पैकेट मुहैया कराये गए जबकि 1,710 लोगों को दिल्ली पुलिस के भोजन आपूर्ति नेटवर्क के जरिये 250 से अधिक स्थानों पर राशन किट मुहैया करायी गईं। ऐसा करीब 400 एनजीओ और मददगार लोगों के सहयोग से किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि साथ ही इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर तैनात दिल्ली पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में मजदूरों के एक शिविर में 4000 पैकेट मुहैया कराये जिसमें जरूरी चीजें थीं। प्रत्येक पैकेट में पांच किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, एंटीसेप्टिक साबुन और मास्क आदि था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).