एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में 60 प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे ट्रक के मालिक और चालक पर मामला दर्ज

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में 60 प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे ट्रक के मालिक और चालक पर मामला दर्ज
जमात

ठाणे, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में 60 प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रक के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के चलते राज्य में कई प्रवासी मजदूरों का रोजगार छिन गया है और वे किसी भी तरह अपने गृह नगर जाना चाहते हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन-दो राजकुमार शिंदे ने बताया कि 60 मजदूरों को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था जिसके लिए ट्रक के मालिक और चालक के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारियों ने केबी चौकी के पास सोमवार देर रात को ट्रक को देखा और जांच करने पर पता चला कि उसमें 60 लोग सवार थे।

ट्रक के चालक और मालिक पर भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).