लॉकडाउन: 65 प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे दो वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन कर अपने वाहनों में 65 प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहे दो वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अप्सरा बॉर्डर पर वाहन की जांच के दौरान दो मालवाहक वैन को प्रवासी श्रमिकों को ले जाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन पानीपत से आ रहे थे और उनमें बिहार और उत्तर प्रदेश के श्रमिक थे।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) डी के गुप्ता ने बताया कि संदीप गुप्ता और अजब सिंह नामक वाहन चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और वाहनों को जब्त कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)