एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और लॉकडाउन के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
जमात

चेन्नई, 13 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाने का संकेत देते हुए लॉकडाउन के बाद सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों का सहयोग मांगा।

आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और लॉकडाउन के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी सरकार के द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए.. आपके सहयोग से लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय में कोविड-19 को नियंत्रित करने संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अपनी अध्यक्षता में जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह टिप्पणी की।

तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है, जहां कोविड-19 के मामले 8,000 से अधिक हो चुके हैं।

यह बयान तब आया है, जब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण होगा, लेकिन यह पहले के तीन चरणों से बहुत अलग होगा।

लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने वाला है।

मंगलवार तक, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल 8,718 मामले सामने आए हैं और 61 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).