लॉकडाउनः सुपर 30 वाले आनंद कुमार ने सरकार से लगातार चलने वाला शिक्षा चैनल शुरू करने का आग्रह किया
अपने सफल और प्रसिद्ध सुपर 30 कार्यक्रम के लिए जाने जाने वाले कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि डीडी का एक विशेष शिक्षा चैनल देश भर के छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा।
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सुपर 30 के संस्थापक और प्रख्यात गणितज्ञ आनंद कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित छात्रों के लिए 24x7 शिक्षा चैनल - 'दूरदर्शन शिक्षा' शुरू करने का आग्रह किया है, क्योंकि लॉकडाउन में सभी लोगों की पहुंच ऑनलाइन कक्षाओं तक नहीं हैं।
अपने सफल और प्रसिद्ध सुपर 30 कार्यक्रम के लिए जाने जाने वाले कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा कि डीडी का एक विशेष शिक्षा चैनल देश भर के छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा।
सुपर 30 आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल वंचित वर्गों के 30 छात्रों को शिक्षित करता है जिसकी सफलता की दर जबर्दस्त है।
कुमार ने कहा, "भारत, बाकी दुनिया की तरह, कोविड-19 महामारी के कारण एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट के बीच फंसा है। जीवन को बचाने के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है और इसने काम किया है, लेकिन इसने हमारे छात्रों की पढ़ाई लिखाई में भारी व्यवधान पैदा किया है।"
उन्होंने कहा, " हालांकि कई संस्थान ऑनलाइन माध्यम को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन छात्रों के एक बड़े वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भारी भिन्नता को ध्यान में रखते हुए यह तुरंत संभव नहीं लगता है क्योंकि अच्छे-खासे छात्र किफायती सरकारी शिक्षा व्यवस्था के जरिए मुश्किल से अपनी पढ़ाई जारी रख पाते हैं। "
कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री से डीडी किसान की तर्ज पर दूरदर्शन का विशिष्ट 24x7 शिक्षा चैनल शुरू करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, "मैं आमतौर पर अप्रैल में अगले बैच के चयन की प्रक्रिया शुरू करता हूं लेकिन इसमें देरी हुई है। मैं विभिन्न माध्यमों से अलग अलग कक्षाओं का संचालन कर रहा हूं। अगले बैच के चयन को लेकर जल्द ही उचित समाधान लेकर आऊंगा।"
देश में विश्वविद्यालय और स्कूल 16 मार्च से बंद हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय अपने चैनल "स्वयं प्रभा" के माध्यम से छात्रों तक पहुंच रहा है जो कि 32 डीटीएच चैनलों का एक समूह है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

