लॉकडाउन 4.0: पश्चिम बंगाल में शाम में जारी होगी प्रारूप से जुड़ी अधिसूचना
केंद्र सरकार ने रविवार को देश में जारी बंद की अवधि बढ़ाकर 31 मई तक कर दी। चौथे चरण में संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बाहर कुछ रियायतें दी जाएंगी। इन रियायतों में राज्य के भीतर बसों के परिचालन तथा राज्य के बाहर आपसी सहमति से बसों के परिचालन की मंजूरी शामिल है। इससे अपने घर जाने की राह देख रहे हजारों प्रवासियों श्रमिकों को तत्काल राहत मिलेगी।
कोलकाता, 18 मई कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए देशव्यापी चौथे चरण के लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है और इसके तौर तरीकों के संबंध में अधिसूचना पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार शाम तक जारी करेगी।
केंद्र सरकार ने रविवार को देश में जारी बंद की अवधि बढ़ाकर 31 मई तक कर दी। चौथे चरण में संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बाहर कुछ रियायतें दी जाएंगी। इन रियायतों में राज्य के भीतर बसों के परिचालन तथा राज्य के बाहर आपसी सहमति से बसों के परिचालन की मंजूरी शामिल है। इससे अपने घर जाने की राह देख रहे हजारों प्रवासियों श्रमिकों को तत्काल राहत मिलेगी।
पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कुछ रियायतें दी हैं। लेकिन राज्य सरकार की अधिसूचना में संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र से बाहर और रियायतें दिए जाने की संभावना है। आज शाम तक इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।’’
उन्होंने बताया कि संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र से बाहर और ग्रीन जोन में मोहल्ले की दुकानें सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुली रहने की संभावना है। वहीं संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र को उच्च और निम्न संक्रमण स्तर में बांटा जा सकता है। हालांकि अभी कुछ अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है।
गृह मंत्रालय ने रविवार रात में देशव्यापी चौथे चरण के बंद के लिए अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में मिले विचारों के आधार पर जारी की गयी है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने हालांकि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के गैर संक्रमण वाले क्षेत्र में 100 दिन की कार्ययोजना की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह कहा था कि रेड जोन में आने वाले क्षेत्रों को जल्द ही रियायतें दी जाएंगी।
रविवार तक पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से 166 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,677 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

