देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उरी शहर को रेल मार्ग से जोड़ने की घोषणा पर स्थानीय लोगों में खुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती शहर उरी को रेल मार्ग से जोड़े जाने की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जिन्हें उम्मीद है कि ट्रेन सेवा शुरू होने से न केवल उनकी यात्रा आसान होगी, बल्कि यहां व्यापार और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उरी (जम्मू-कश्मीर), 17 मई जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती शहर उरी को रेल मार्ग से जोड़े जाने की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जिन्हें उम्मीद है कि ट्रेन सेवा शुरू होने से न केवल उनकी यात्रा आसान होगी, बल्कि यहां व्यापार और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उत्तर रेलवे ने 50 किलोमीटर लंबी बारामूला-उरी रेलवे लाइन पर काम शुरू करने की योजना का खुलासा किया है, जिसके लिए निविदा जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस बाबत रेल अधिकारी ‘फाइनल लोकेशन सर्वे’ (एफएलएस) करने की तैयारी कर रहे हैं।

बारामूला से उरी तक रेलवे लाइन के विस्तार से बारामूला, श्रीनगर और बनिहाल क्षेत्र के लिये रेल सपंर्क में सुधार की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने श्रीनगर से 102 किमी दूर स्थित उरी शहर को रेल मार्ग से जोड़े जाने के कदम का स्वागत किया है।

स्थानीय भाजपा नेता मीर मुश्ताक ने कहा, ‘‘उरी के लिए 50 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की घोषणा के लिए हम उपराज्यपाल और केंद्रीय रेल मंत्री को धन्यवाद देते हैं। लोगों को इससे काफी फायदा होगा।’’

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

स्थानीय कारोबारी मोहम्मद शफी ने कहा, ‘‘यह एक स्वागत योग्य कदम है। इससे कारोबार और पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिक लोगों के यहां घूमने आने से कारोबार बढ़ेगा। रेल मार्ग से जुड़ जाने के बाद देश के अन्य भागों से उरी आना आसान हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\