एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन लागू करा रही पुलिस पर स्थानीय लोगों ने फेंके पत्थर, पुलिसकर्मी घायल

गुजरात के सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके. उन्होंने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट आई है. बरोत ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

लॉकडाउन लागू करा रही पुलिस पर स्थानीय लोगों ने फेंके पत्थर, पुलिसकर्मी घायल
कोरोना वायरस का कहर (Photo Credit-PTI)

सूरत, 28 अप्रैल: गुजरात (Gujarat) के सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. सूरत (Surat) के पुलिस उपायुक्त आर पी बरोत ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डिंडोली इलाके में एक स्थान पर बंद को प्रभावी बनाने के लिए पीसीआर वैन के पहुंचने पर कुछ स्थानीय लोग भड़क गए. बरोत ने कहा, “हमें जब पता चला कि इलाके में लोग घूम रहे हैं और बंद के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो हमने वहां एक पीसीआर वैन भेजी. पुलिस ने जब लोगों से घर के भीतर रहने को कहा तो कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.”

यह भी पढ़ें: भीड़ लगाकर गोश्त की बिक्री से रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा घायल

उन्होंने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट आई है. बरोत ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही कहा कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और स्थिति नियंत्रण में है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).