जरुरी जानकारी | लिज ट्रस ने कंपनी कर में कटौती का प्रस्ताव रद्द किया, क्वारतेंग बर्खास्त, हंट नए वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. समस्याओं में फंसी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी में शीर्ष पद के दावेदार रहे जेरमी हंट को नया वित्त मंत्री बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी कर में कटौती के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

लंदन, 14 अक्टूबर समस्याओं में फंसी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी में शीर्ष पद के दावेदार रहे जेरमी हंट को नया वित्त मंत्री बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी कर में कटौती के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

इससे पहले, उन्होंने अपने करीबी वित्त मंत्री क्वासी क्वारतेंग को पद से बर्खास्त कर दिया। पिछले महीने के अंत में कर कटौती के प्रस्ताव वाले ‘मिनी बजट’ के कारण अर्थव्यवस्था में आए उठा-पटक को रोकने के लिये यह कदम उठाया गया है।

ट्रस ने संवाददाता सम्मेलन में वित्त मंत्रालय में बदलाव की घोषणा की।

इसके साथ उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सरकार अप्रैल, 2023 से कंपनियों के लिये कर 19 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करेगी। यह प्रस्ताव पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने रखा था जिसे क्वारतेंग ने वापस लेने की घोषणा की थी।

ट्रस का यह कदम बाजार की उम्मीद के अनुरूप है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह साफ है कि मिनी बजट में जो घोषणा की गयी, वह बाजार की उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। इसीलिए, हमें काम के तरीके में बदलाव लाना पड़ा है।’’

ट्रस ने कहा, ‘‘हमें अपने राजकोषीय अनुशासन को लेकर बाजारों को आश्वस्त करने के लिये अभी कार्य करने की आवश्यकता है। इसलिए मैंने पिछली सरकार के कंपनी कर में वृद्धि के प्रस्ताव को बनाये रखने का निर्णय किया है।’’

नये वित्त मंत्री के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने जेरमी हंट को नया वित्त मंत्री बनने के लिये कहा है। वह सबसे अनुभवी और व्यापक रूप से सम्मानित सरकारी मंत्रियों और सांसदों में से एक हैं...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस महीने के अंत में मध्यम अवधि की वित्तीय योजना पेश करेंगे।’’

बोरिस जॉनसन के जुलाई में इस्तीफा देने के बाद हंट खुद शीर्ष पद की दौड़ में थे। लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी के पर्याप्त सदस्यों का समर्थन नहीं मिलने पर उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री सुनक को समर्थन दिया।

उनकी नियुक्ति को ट्रस के पार्टी के भीतर मतभेद को दूर करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।

ट्रस ने क्वारतेंग को लिखे पत्र में कहा है कि वह उनके पद से हटने से दु:खी हैं। उन्होंने यह संकेत दिया कि वह अभी भी विवादास्पद मिनी-बजट में निर्धारित व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण में भरोसा करती है।

क्वारतेंग का कार्यकल महज 38 दिन का रहा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि उनसे वित्त मंत्री पद से हटने को कहा गया है।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘‘जैसा कि मैंने पिछले कुछ सप्ताह में कई बार कहा है कि यथास्थिति बनाये रखना कोई विकल्प नहीं है। बहुत लंबे समय से यह देश कम वृद्धि दर और उच्च कराधान झेल रहा है। अगर इस देश को सफल होना है तो इसमें बदलाव लाना होगा।’’

उनके कार्यकाल में कर में कटौती की घोषणा की गयी जिससे पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई। इसके कारण बैंक ऑफ इंगलैंड को आर्थिक संकट को रोकने के लिये कदम उठाना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO