एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लिवरपूल ने डिओगो जोटा के जर्सी नंबर को रिटायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

खेल की खबरें | लिवरपूल ने डिओगो जोटा के जर्सी नंबर को रिटायर किया

पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा (जो स्वयं फुटबॉल खिलाड़ी थे) की स्पेन के उत्तर-पश्चिमी शहर ज़मोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लिवरपूल ने कहा कि महिला टीम और अकादमी सहित क्लब के सभी स्तरों पर उनके नंबर को हटा दिया जाएगा।

प्रीमियर लीग क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘यह वह नंबर था जिसे उन्होंने गर्व के साथ पहना था और हमें कई जीत दिलाई थी। डिओगो जोटा हमेशा लिवरपूल फुटबॉल क्लब का नंबर 20 खिलाड़ी रहेगा।’’

जोटा ने लिवरपूल के लिए 182 मैच खेले और 65 गोल किए। लिवरपूल ने उनके रहते हुए प्रीमियर लीग के साथ-साथ एफए कप और इंग्लिश लीग कप भी जीता।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).