विदेश की खबरें | लिथुआनिया बेलारूस से लगती दो सीमा चौकियों को अस्थायी रूप से बंद करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के सहयोगी पूर्वी यूरोपीय देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने यह फैसला किया है।
रूस के सहयोगी पूर्वी यूरोपीय देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने यह फैसला किया है।
लिथुआनिया ने कहा है कि टवेरेसियस और सुमस्कास की सीमा चौकियां बंद कर दी जाएंगी, और यातायात को मेडिनिंकाई सीमा चौकी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
लिथुआनियाई लोग बेलारूस में रूस की निजी सेना ‘वैगनर समूह’ के लड़ाकों की उपस्थिति को लेकर चिंतित हैं।
उपपरिवहन मंत्री एग्ने वैसीयुकेविकिउते ने कहा कि मुख्य लक्ष्य 18 अगस्त से इन दोनों स्थानों पर परिचालन को अस्थायी रूप से बंद करना है।
लिथुआनिया एक बाल्टिक राष्ट्र और इसने 33 साल पहले सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। यह एक लोकतांत्रिक देश है जो नाटो और यूरोपीय संघ से जुड़ा है।
लिथुआनियाई राज्य सीमा रक्षक सेवा के कमांडर रुस्तमास लिउबाजेवास ने कहा कि बेलारूस में वैगनर समूह के 4,500 तक लड़ाके हो सकते हैं, जिनमें से कुछ लिथुआनिया और पौलेंड की सीमाओं के करीब तैनात हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)