Uttar Pradesh : शराब तस्कर गिरफ्तार, कच्ची शराब में यूरिया मिला कर बेचता था
जिले की थाना फेस- 3 पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद किया है.
नोएडा, 27 अगस्त : जिले की थाना फेस- 3 पुलिस ने एक शराब तस्कर (Alcohol Smuggler) को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद किया है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बहलोलपुर निवासी सत्ते यादव को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि सत्ते यादव के पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब तथा 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर बेचता था. यह भी पढ़ें : Karnataka: प्रेमिका को ब्लैकमेल करने वाला इंस्टाग्राम दोस्त कटक में गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रघुवीर सिंह को सेक्टर 122 के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस 48 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

