एजेंसी न्यूज

बंद रहेंगी शराब की दुकानें : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री

चौटाला ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास शुरू किया है और इसके लिए औद्योगिक इकाइयों से ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए हैं।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री
जमात

चंडीगढ़, 26 अप्रैल हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य में कम से कम तीन मई तक शराब की दुकानें नहीं खोले जाने को स्पष्ट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

चौटाला ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियों को सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास शुरू किया है और इसके लिए औद्योगिक इकाइयों से ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए हैं।

हालांकि, उन्होने यह भी कहा कि सब कुछ, सभी जगह पर एक साथ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, हालात को देखते हुए चीजों को धीरे-धीरे खोला जाएगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राज्य ने लॉकडाउन को पूरी तरह हटाने का पक्ष नहीं लिया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, ‘‘इसे चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे हटाना होगा।’’

बात जहां तक शराब की दुकानें खोलने की है, राज्य में ये दुकानें तीन मई तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को राजस्व के बारे में सोचना छोड़कर कोरोना वायरस उन्मूलन के लिए केन्द्र के साथ सहयोग करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).