खेल की खबरें | लिली को ब्रेस्ट ने बराबरी पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैच के दोनों गोल पहले हाफ में हुए। कनाडा के फारवर्ड जोनाथन डेविड ने 18वें मिनट में मेजबान टीम लिली को बढ़त दिलाई जब उन्होंने जोस फोंटे के थ्रो इन को गोल में पहुंचाया।
मैच के दोनों गोल पहले हाफ में हुए। कनाडा के फारवर्ड जोनाथन डेविड ने 18वें मिनट में मेजबान टीम लिली को बढ़त दिलाई जब उन्होंने जोस फोंटे के थ्रो इन को गोल में पहुंचाया।
रोमेन फेवरे ने 31वें मिनट में फ्री किक पर गोल दागकर ब्रेस्ट को बराबरी दिलाई।
मौजूदा सत्र में लिली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और टीम 11 मैचों के बाद शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन से 12 अंक पीछे है।
पीएसजी ने अभी एक मैच कम खेला है और टीम रविवार को मार्सेल से भिड़ेगी।
लिली की टीम अंक तालिका में नौवें जबकि ब्रेस्ट की टीम 18वें स्थान चल रही है।
शनिवार के एक अन्य मैच में नांतेस ने क्लेयरमोंट को 2-1से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

