जरुरी जानकारी | लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ को दूसरे दिन 3.11 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बुधवार को 3.11 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर तेल एवं गैस पाइपलाइन बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता लिखिता इंफ्रास्ट्रक्चर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बुधवार को 3.11 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार कंपनी ने बिक्री के लिये 51,00,000 शेयर रखे हैं जबकि बोलियां 1,58,39,250 शेयरों के लिये आयीं। इस निर्गम के जरिये कंपनी ने 61 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

निर्गम के लिये बोली लगाने की अंतिम तारीख बृहस्पतिवार एक अक्टूबर है।

पात्र संस्थागत नियोजन खरीदारों की श्रेणी में निर्गम को 3 प्रतिशत अधिक, गैर-संस्थागत श्रेणी में 3.20 गुना तथा खुदरा निवेशकों के मामले में 7.47 गुना अभिदान मिला है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

आईपीओ के लिये कीमत दायरा 117 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

कंपनी ने प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कंपनी उद्देश्य में करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\