देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
रायपुर, चार अगस्त छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.57 बजे सूरजपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था।
अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी के भूकंप से नुकसान की आशंका नहीं रहती है। क्षेत्र से अभी तक किसी क्षति की जानकारी नहीं है।
वहीं सूरजपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भूकंप आने की सूचना मिली है। अभी तक क्षेत्र में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।
राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में पिछले एक माह के दौरान यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

