एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सिविल लाइंस, लक्ष्मी नगर और लाजपत नगर इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जसोला तथा ओखला सहित कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सिविल लाइंस, लक्ष्मी नगर और लाजपत नगर इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जसोला तथा ओखला सहित कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सुबह आठ बज कर 40 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 71 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).